बिजनौर:डंपर हादसा मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंड

बिजनौर।बिजनौर में क्रेटा कार हादसे से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस ओवरलोड मिट्टी लदे डंपर से कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ था, उसे पुलिस ने कथित तौर पर एक ईंट-भट्ठे पर छिपा दिया था। आरोप है कि उसकी जगह रात के समय थाने में एक खाली कबाड़ डंपर खड़ा कर दिया गया, ताकि असली वाहन पर कार्रवाई से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-हरिद्वार हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-डंपर टक्कर में 4 लोगों की मौत

इस सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने नांगलसोती थाना प्रभारी सतेंद्र मलिक और सिपाही अमित सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद डंपर बदले जाने के पीछे प्रशासनिक कार्रवाई से बचने की मंशा थी। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा रात के समय खनिज परिवहन पर रोक लगाए जाने के बावजूद ओवरलोड डंपर पुलिस की निगरानी में पास किए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर: सदर तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद डंपर मालिक से कथित मिलीभगत कर वाहन बदलने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए आर्थिक लेन-देन किया गया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »