1.1 करोड़ के इनामी गणेश उइके समेत छह नक्सली ढेर

भुवनेश्वर- ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) का शीर्ष नेता गणेश उइके समेत छह नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ चकापाद थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके समेत छह नक्सली मारे गए। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, यह मुठभेड़ चकापाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घने जंगलों में हुई। मारा गया गणेश उइके (69 वर्ष) सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में इस प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था, जिस पर प्रशासन ने 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मूल रूप से तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला उइके, पक्का हनुमंतु और राजेश तिवारी जैसे कई नामों से भी जाना जाता था।
पुलिस ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में गणेश उइके के अलावा पांच अन्य नक्सली भी मारे गए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल अन्य नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि उइके लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों मे शामिल था। फिलहाल इलाके में अभी भी तलाश अभियान जारी है।
सुरक्षा बलों की सफलता पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया ‘नक्सल मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। ओडिशा के कंढमाल में चलाए गए एक बड़े अभियान में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ, ओडिशा नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होने के कगार पर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’

इसे भी पढ़ें:  Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई के बाद चांदी में तेज गिरावट, निवेशक हैरान

Also Read This

आज का राशिफल 28 फरवरी 2026: क्या आपके लिए शुभ है निवेश का समय?

28 फरवरी 2026, शनिवार का दिन ग्रहों की संतुलित स्थिति के कारण व्यावहारिक निर्णय लेने का संकेत दे रहा है। चंद्रमा का गोचर भावनात्मक संतुलन को प्रभावित करेगा, वहीं शनि का प्रभाव कार्यक्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ाने वाला रहेगा। आज का राशिफल 28 फरवरी 2026 सभी 12 राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान करता है। दिन का संदेश स्पष्ट है—धैर्य रखें, योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें और जल्दबाज़ी से बचें। आज का राशिफल 2026: सभी राशियों का भविष्यफल ♈ मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता सराही जाएगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च

Read More »

बुढ़ाना सड़क हादसा, चार लोग गंभीर घायल

बुढ़ाना सड़क हादसा उस समय हुआ जब बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड पर टहल रहे चार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जितेंद्र चेयरमैन के बैंकट हॉल के सामने हुआ, जिसके बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से बुढ़ाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहसहादसे में बबीता पत्नी स्व. सुभाष जाटव (बसपा नेता), धीरज पाल, सुनीता पत्नी धीरज पाल और सात वर्षीय परी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस सड़क हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने

Read More »

Muzaffarnagar news: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मिला

Muzaffarnagar News: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मुजफ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज परिसर में एक्स-रे विभाग के कर्मचारी का शव उनके आवासीय कमरे में फंदे से लटका पाया गया। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। इसे भी पढ़ें:  बागलकोट में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौतमृतक की पहचान 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र निर्भन सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जनपद जालौन के पिपरी नूरपुर के निवासी थे। रामकुमार बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। वह कॉलेज परिसर में

Read More »

मुजफ्फरनगर जीएसटी छापेमारी, 1.35 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

मुजफ्फरनगर जीएसटी छापेमारी में वस्तु एवं सेवाकर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर किया है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर संधावली बाईपास के पास संचालित ग्लोबल कंस्ट्रक्शन नामक स्क्रैप फर्म पर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में लगभग 1.35 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी सामने आई है। संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित के अनुसार, फर्म के खिलाफ लंबे समय से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का संदेह था। इसे भी पढ़ें:  बागलकोट में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौतउपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने जब दबिश दी, तो दस्तावेजों में दिखाए गए बड़े कारोबार के विपरीत स्थल पूरी तरह खाली

Read More »

महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस, रद्द हो सकता आवंटन

महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी होने के बाद रांची में कानूनी हलचल तेज हो गई है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग की जांच शुरू की है। यदि समय पर जवाब नहीं दिया गया तो आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की जा सकती है। आवास बोर्ड का आरोप क्या है? आवास बोर्ड के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी को आवंटित भूखंड H/10A केवल आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहसहालांकि, बोर्ड का आरोप है कि वहां व्यावसायिक गतिविधि, यानी पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है।

Read More »