मुंबई गणेशोत्सव धमकी मामला: नोएडा से ज्योतिषी गिरफ्तार, पटना का रहने वाला आरोपी

मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के बीच ब्लास्ट की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना का निवासी है। वह पिछले पांच वर्षों से नोएडा में रहकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम कर रहा था।

गुरुवार देर रात अश्विन ने मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा किया था कि “लश्कर-ए-जिहादी” के 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं और 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में लगाया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर धमाका हो सकता है और लाखों लोगों की जान जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

इस संदेश के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। जांच के दौरान सुराग मिलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नोएडा पहुंची और सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पुलिस ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 4 सिम कार्ड होल्डर, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, एक एक्सटर्नल सिम स्लॉट और 2 डिजिटल कार्ड भी जब्त किए।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: "गैरजिम्मेदाराना बयानों को न करें तवज्जो"

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2023 में उसे धोखाधड़ी के एक मामले में पटना जेल में तीन महीने रहना पड़ा था। इस केस में फिरोज नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। अश्विन का कहना है कि वह तभी से फिरोज से बदला लेना चाहता था और इसी वजह से उसने उसका नाम इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजा।

इसे भी पढ़ें:  धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद

हालांकि, फिरोज कौन है और धोखाधड़ी का वह मामला क्या था, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हो सकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *