उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन (Sentence Suspension) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। यह मामला चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष विचाराधीन है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यह एक अत्यंत गंभीर और भयावह मामला है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सेंगर पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप सिद्ध हुए हैं, जिनमें न्यूनतम सजा 20 वर्ष की कैद है, जो आजीवन कारावास तक बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  विमान हादसे में अजित पवार का निधन....प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

CJI की टिप्पणी

चीफ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में है। CJI ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा कि यदि पीड़िता नाबालिग न भी हो, तब भी क्या न्यूनतम सजा लागू होगी। इस पर तुषार मेहता ने जवाब दिया कि कानून में संशोधन के बाद न्यूनतम सजा 20 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें:  माफिया सुशील मूंछ पर शिकंजा: दोनों बेटों समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

पीठ ने मामले में प्रतिवाद दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय देते हुए कहा कि 23 दिसंबर 2025 को पारित दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाती है, जिसके तहत कुलदीप सेंगर की रिहाई नहीं होगी।

हाईकोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा को निलंबित करते हुए जमानत दी थी। हालांकि, कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि सेंगर पीड़िता से 5 किलोमीटर की दूरी बनाए रखेंगे। इस फैसले को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद यह सुनवाई शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में फिर भूकंप: 5.3 तीव्रता, रविवार की तबाही के बाद फिर हिली धरती

प्रदर्शन और प्रतिक्रिया

इधर, मामले को लेकर दिल्ली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई, जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट पीड़िता के साथ न्याय करेगा और गलत आदेश को वापस लिया जाएगा।

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, नौ यात्री थे सवार, पायलट गंभीर राजकुमार तिवारी ने

Read More »