मुजफ्फरनगर-रेलवे स्टेशन पर होगा रैन बसेरों का प्रचार, अनाउंसमेंट से करेंगे जागरुक

अफसरों के साथ स्टेशन पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए रैन बसेरों के प्रचार और खुले में सोने वालों को शैल्टर पहुंचाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच जिले में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रविवार देर रात रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
शीतलहरी के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सर्दी के प्रकोप में देर रात रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया। बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच जिलाधिकारी एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर पहुंचे और वहां मौजूद राहगीरों एवं यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों और बेसहारा लोगों को नगर पालिका और प्रशासन द्वारा संचालित रैन बसेरों, अलाव एवं अन्य शीतकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न मिले।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्टेशन मास्टर, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ एवं प्रभारी निरीक्षक जीआरपी से भी विस्तार से वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरों की जानकारी रेलवे के पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से नियमित रूप से प्रसारित की जाए, ताकि यात्रियों और बेसहारा लोगों को समय रहते शैल्टर की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने रेलवे पूछताछ केंद्र पर भी नगर पालिका एवं प्रशासन द्वारा संचालित रैन बसेरों की सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, जिससे पूछताछ के लिए आने वाला हर व्यक्ति इस सुविधा से अवगत हो सके।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, मकानों और सुरक्षा पर उठे सवाल

डीएम उमेश मिश्रा ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी कि वे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए तो उसे तत्काल नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाया जाए और उसकी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएम ने स्टेशन पर बैठे लोगों से भी रुक-रुककर पूछताछ की और वहां मिले बेसहारा लोगों को शैल्टर पहुंचाने का काम भी किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को चेताया कि शीतलहर के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि ठंड के इस प्रकोप में कोई भी बेसहारा व्यक्ति असुरक्षित न रहे और सभी को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रशासन की सक्रियता देखकर यात्रियों और आमजन ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »