मुजफ्फरनगर-पडौसी युवक ने किया नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज

घटना के बाद किशोरी काफी डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कथित रेप का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी कुछ समय से अपने खरड़ मामा के पास रह रही थी। इसी दौरान गांव के ही निवासी ने नाबालिग के साथ गलत कृत्य करने का आरोप लगा है। घटना के बाद किशोरी काफी डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन फुगाना थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आसिफ की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। साथ ही, पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने नाबालिगों से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की है। फुगाना थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भूख हड़तालः चार दिन में सुमित मलिक का घट गया पांच किलो वजन

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को

Read More »