पूरी रात पीटा- फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश

 

कासगंज- यूपी के कासगंज जिले में एक परिवार ने नाबालिग बेटी को पूरी रात पीटा। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने नाबालिग की लाश को जला दिया। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शान की खातिर परिजन ने किशोरी की हत्या कर शव को शनिवार रात श्मशान में जला दिया। किशोरी दो दिन पहले गांव निवासी प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और पानी डालकर चिता को बुझायाए फिर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं। एएसपी और सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। देर शाम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों ने खुलासा किया कि किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। गांव में रहने वाले किशोरी के प्रेमी के भाई ने रविवार सुबह यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी कि एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजन ने शव को श्मशान में जला दिया है। जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधिए किशोरी के प्रेमी और उसके भाई से पूछताछ की। मृत किशोरी के घर पर ताला लगा था जिसे खुलवाकर पुलिस ने जांच की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि किशोरी दो दिन पहले घर के पास रहने वाले प्रेमी के साथ आगरा चली गई थी। शनिवार की शाम किशोरी के परिजन दोनों को आगरा से वापस ले आए थे। दोनों को गांव में 50 मीटर के फासले पर बने अलग.अलग कमरों में बंद कर उनकी पिटाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका ईरान संघर्ष विराम पर ट्रंप और तेहरान आमने-सामने

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में अब एक भी अवैध होर्डिंग नहींवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  अमेरिका ईरान संघर्ष विराम पर ट्रंप और तेहरान आमने-सामनेपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »