सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने लखनऊ से लौटते ही लिया सोनू हत्याकांड का संज्ञान, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को किया तलब

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा लखनऊ से लौटते ही सबसे पहले सोनू कश्यप हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए डाक बंगले पर डीएम और एसएसपी को तलब कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने के आदेश दिये।
प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ से लौटते ही सरधना क्षेत्र में हुए मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप के जघन्य हत्याकांड का संज्ञान लिया। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन मेरठ रोड पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा को तलब कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर एवं पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा से वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने मृतक सोनू के परिजनों से भी दूरभाष पर बातचीत कर इस दुखद घड़ी में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक सोनू के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि रोहित कश्यप उर्फ सोनू जिला मुजफ्फरनगर के आबकारी मोहल्ला का रहने वाला था। वह मुंबई में रहकर हलवाई का कार्य करता था। परिजनों ने उसकी शादी तय की थी, लड़की देखने के लिए वो मंबई से यहां आया था। पांच जनवरी को सोनू अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकला था और मुजफ्फरनगर से मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ जा रहा था। जिस टेंपो में वह बैठा था, उसके चालक को रोहित के पास पैसों की जानकारी हो गई। इस कारण टेंपो चालक की नीयत में खोट आ गया और लालचवश अपने साथियों को बुलाकर रोहित की हत्या कर शव जला दिया। इस घटना से कश्यप समाज में आक्रोश है। परिजनों का कहना था कि सोनू को बाइक खरीदनी थी, उसके पास 80 हजार रुपये थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ

Also Read This

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरनाउनका कहना है कि पिछले

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंतीग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे

Read More »

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोलीगोली की आवाज

Read More »