सोनू कश्यप हत्याकांडः पीड़ित परिवार के घर घुसे अज्ञात लोग, बहन रहस्यमयी ढंग से लापता

मां और भाई ने किया दावा, अज्ञात लोगों ने परिवार की बेटी को घर से उठाया, मेरठ में आंदोलन व शोक सभा से दूर रहा परिवार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप की मेरठ के सरधना क्षेत्र में हुई नृशंस हत्या के मामले से नाटकीय घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस हत्याकांड ने और गंभीर रूप धारण कर लिया है, जब मृतक के परिवार ने अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर धावा बोलते हुए मृतक सोनू की बहन को जबरन ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। परिवार भय और असुरक्षा की स्थिति में है तथा प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग के साथ परिवार की बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र में पांच जनवरी को हुई मुजफ्फरनगर निवासी रोहित कश्यप उर्फ सोनू की हत्या के बाद पीड़ित परिवार अब दो हिस्सों में बंटता दिख रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी में आयोजित आंदोलन और शोक सभा में परिवार शामिल नहीं हुआ। इसी बीच शुक्रवार तड़के मृतक परिवार पर एक और बड़ा संकट आ गया। मृतक सोनू की मां कांता देवी, भाई मोनू, फूफा नरेश कश्यप और भाभी सलोनी के अनुसार 16 जनवरी शुक्रवार की सुबह कुछ अज्ञात लोग उनके शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला हनुमान चौक स्थित घर पर पहुंचे और सोनू की बहन आरती को परिवार की मर्जी के विरुद्ध जबरन लेकर कहीं चले गए। इसके बाद से आरती की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि तड़के घर पर आए संदिग्ध लोगों ने पहले परिवार पर दबाव बनाया और फिर आरती को अपने साथ ले गए। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है और लगातार अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
मां कांति देवी पत्नी स्व. सुरेन्द्र कश्यप का कहना है कि हम पहले ही अपने बेटे को खो चुके हैं। अब बेटी भी गायब है। हमें समझ नहीं आ रहा कि इस सबके पीछे कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं। परिजनों ने डीएम और एसएसपी को लिखित तहरीर देकर रहस्यमयी ढंग से लापता हुई पुत्री की बरामदगी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अधिकारी स्तर पर शिकायत पहुंचते ही मामला गंभीर माना जा रहा है।
सोनू की हत्या को लेकर परिवार अभी तक सदमे में था। परिजनों ने बताया कि 5 जनवरी को सोनू अपनी मौसी से मिलने मेरठ के ज्वालागढ़ गांव जा रहा था, तभी एक टैंपो चालक ने कथित रूप से नकदी लूटने के इरादे से उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना से परिवार पहले ही टूट चुका था। अब बहन आरती के रहस्यमयी ढंग से लापता होने के बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं। सरकार जो भी करेगी, हमें स्वीकार है। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा का कहना है कि सवेरे दिवंगत सोनू के भाई मोनू कश्यप ने जानकारी दी थी कि उनकी बहन को अज्ञात लोग घर से ले गये हैं। उसके लापता होने पर पुलिस टीमों को लगाया गया, जानकारी मिली कि सोनू की बहन आरती अपनी मौसेरी बहन कशिश के साथ मेरठ कमिश्नरी पर आज हो रहे प्रदर्शन और शोक सभा में शामिल होने के लिए चली गई हैं। परिवार के लोग उनको नहीं जाने देना चाहते थे लेकिन वो दोनों बहनें परिवार की मर्जी के बिना गई हैं। एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है, जिसमें वो स्वेच्छा से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने की बात कह रही हैं। इससे लगता है कि वो दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन फिर भी पुलिस टीम को उनकी तलाश के लिए लगा दिया गया है और परिजनों को भी इससे अवगत करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्टजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »