मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

चित्तौड़गढ़ –  चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर नरधारी के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही एक कार नरधारी गांव के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गई। कार डिवाइडर कूदते हुए दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  चमोली: बादल फटा, 7 लोग लापता

भदेसर पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे हादसे की सूचना भादसोड़ा थाने पर मिली। सूचना पर थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार में चार से पांच लोग सवार थे, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ भिजवाया गया। इनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी।  हादसे में चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर स्थित सिंधी कॉलोनी निवासी रिंकेश नानवानी (46) पुत्र राजकुमार नानवानी, उनकी पत्नी सुहानी नानवानी (44), रजनी नानवानी (60) पत्नी मनोज नानवानी तथा इंदौर निवासी रिश्तेदार हीरानंद (74) की मौत हो गई। सभी शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। कार में सवार रिंकेश का आठ वर्षीय पुत्र वैभव हादसे में घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक परिवार उदयपुर एक विवाह समारोह में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान भूकंप: 622 की मौत, हजारों घायल | ताज़ा अपडेट

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »