झांसी हत्याकांड: रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े जलाए, नीले बॉक्स से खुला राज

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी 27 साल छोटी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए करीब सात दिनों तक रोज एक-एक अंग जलाता रहा।

शनिवार देर रात आरोपी 64 वर्षीय रामसिंह परिहार उर्फ बृजभान अधजले अंगों, हड्डियों और राख को एक नीले रंग के लोहे के बक्से में भरकर ठिकाने लगाने निकला। उसने एक लोडर ऑटो को 400 रुपये में बुक किया और बॉक्स को उसमें रखवाकर अपनी दूसरी पत्नी के घर तक पहुंचाया।

लेकिन बॉक्स से तेज बदबू आने और पानी टपकने पर लोडर चालक और मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

पुलिस ने जब बॉक्स को खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। बॉक्स में अधजले मानव अंग, हड्डियां, राख और कोयले के अवशेष मिले। पुलिस ने मौके से आरोपी के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 37 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। वह सीपरी बाजार क्षेत्र के बह्म नगर में आरोपी रामसिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी पहले से दो शादियां कर चुका था और प्रीति तीसरी महिला थी, जिसके साथ वह रह रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति आरोपी से लगातार पैसों की मांग कर रही थी। शुरुआत में आरोपी उसकी मांगें पूरी करता रहा, लेकिन बाद में दबाव बढ़ने लगा। इसी से परेशान होकर रामसिंह ने हत्या की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें:  उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी, ठेकेदार से मांगा जवाब

आरोपी ने बह्म नगर की पहाड़ी पर अपने रिश्तेदार का एक मकान करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था। करीब सात दिन पहले वह प्रीति को वहां लेकर गया और उसी मकान में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर तिरपाल में रखे गए और रोजाना एक-एक अंग को जलाया जाता रहा।

शनिवार रात आरोपी ने नीले बॉक्स में अधजले अंग भरकर लोडर बुक किया। बॉक्स को लेकर वह सैंयर गेट के अंदर फूटा चौपड़ा मोहल्ले में पहुंचा, जहां उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार रहती है। आरोपी ने बॉक्स वहां रखवाया और खुद पीछे आने की बात कहकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--रामलला के नाम पर जगाई स्वच्छता की अलख

लोडर चालक जय सिंह पाल ने बताया कि रामसिंह ने बॉक्स को घरेलू सामान बताया था। बॉक्स से बदबू और पानी गिरता देख उन्हें शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी रामसिंह का चरित्र पहले से संदिग्ध रहा है। वह पहले भी लिव-इन रिश्तों में रह चुका है और महिलाओं के प्रति उसका व्यवहार ठीक नहीं माना जाता था।

एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के पहले पति राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी रामसिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाईसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  दरोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मुठभेड़ में घायलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना आशीर्वाद समारोहपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »