किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आठ जवान घायल; ऑपरेशन ‘त्राशी’ जारी

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम और घने जंगलों में रविवार को सुरक्षाबलों और पाकिस्तानी आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना के आठ जवान घायल हो गए। घटना छात्रू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान सामने आई।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सुबह के समय सुरक्षाबलों ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान दो से तीन विदेशी आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही इलाके में कई घंटों तक रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका

इसे भी पढ़ें:  पिता की गोली से बेटे की मौत, बहू गंभीर, भोकरहेड़ी में पारिवारिक विवाद से मचा हड़कंप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुठभेड़ में शामिल आतंकी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। आतंकियों ने सुरक्षा घेरे से निकलने की कोशिश में हथगोले भी फेंके, जिससे कुछ जवान ग्रेनेड के छर्रे लगने से घायल हो गए।

घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अतिरिक्त बल तैनात, ड्रोन से निगरानी

मुठभेड़ के बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त दस्तों को मौके पर भेजा गया है। पूरे क्षेत्र को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, आधुनिक निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  CBI Raid: CGST अफसर 70 लाख घूस लेते गिरफ्तार

व्हाइट नाइट कोर ने दिया नाम ‘ऑपरेशन त्राशी’

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन त्राशी’ नाम दिया है। कोर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद जवानों ने साहस और अनुशासन का परिचय दिया है। ऑपरेशन फिलहाल जारी है और घेराबंदी को और मजबूत किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील

सुरक्षा को देखते हुए सिंहपोरा और आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की कड़ी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मिशन यूपी 2027 को लेकर भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार प्लान

आतंकी गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है क्षेत्र

छात्रू और आसपास का इलाका बीते कुछ वर्षों से आतंकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है। आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू संभाग में इस वर्ष यह तीसरी मुठभेड़ है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने तक अभियान जारी रखने की बात कह रही हैं।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहसूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »