समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद से मिला राष्ट्रीय सम्मान

समर्पित युवा समिति के सक्रिय सदस्य अमित पटपटिया ने कहा कि समिति रक्तदान को ईश्वर की आराधना मानकर सेवा करती है

मुजफ्फरनगर। रक्तदान के क्षेत्र में अपनी निःस्वार्थ सेवा और अनूठी कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध समर्पित युवा समिति ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। समिति को हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में थैलीसीमिया एंड सिकल सेल सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कारगिल योद्धा नायक दीपचंद के कर-कमलों से समिति की ओर से शक्ति चौहान ने ग्रहण किया। शक्ति चौहान ने यह सम्मान सभी रक्त वीरों एवं वीरांगनाओं को समर्पित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खूनी मोड बिलासपुर कट पर पुल बनने का रास्ता साफ

इसके साथ ही जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर के प्रशासन ने भी रक्तदान के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय योगदान देने पर समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति को सम्मानित किया। जिला अस्पताल की ओर से प्राप्त इस सम्मान को अमित पटपटिया, हितेश आनंद, मणि पटपटिया और राखी ग्रोवर ने ग्रहण किया। समिति के उत्कृष्ट कार्यों का दायरा सिर्फ जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थान पहले भी एम्स ऋषिकेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में सम्मान प्राप्त कर चुका है।
समिति के संस्थापक सदस्य संजय अरोड़ा ने सभी सदस्यों तथा नियमित रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। समर्पित युवा समिति के सक्रिय सदस्य अमित पटपटिया ने कहा कि समिति रक्तदान को ईश्वर की आराधना मानकर सेवा करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार सेवा की भावना को और अधिक प्रबल करते हैं। यह सम्मान समिति से जुड़े सभी रक्त वीरों और वीरांगनाओं की निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। समिति ने भविष्य में और अधिक समर्पण व उत्साह के साथ सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला शव

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »