मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा

 

सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बोर्ड बैठक में भाजपा सभासद राजीव शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था, जिसमें टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस प्रस्ताव को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बोर्ड से पारित करते हुए 50 लाख रुपये के बजट को भी स्वीकृति दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश शासन ने इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन के विशेष सचिव संस्कृति विभाग उमा द्विवेदी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को इस संबंध में औपचारिक शासनादेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

इस परियोजना को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूमिका अहम रही। उन्होंने शासन स्तर पर इस प्रस्ताव की प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप इसे स्वीकृति मिली। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना भगवान परशुराम के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना का कार्य ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की देखरेख में कराया जाएगा ताकि निर्माण कार्य की गरिमा और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को दिनचर्या बनायें, नागरिक, समझें अपनी जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि टाउनहाल परिसर में बनने वाला यह स्मारक न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि मुजफ्फरनगर की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। शासन की मंजूरी के बाद अब शहरवासियों को इस भव्य परियोजना के शीघ्र साकार होने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृति मिलना नगर पालिका के लिए गौरव का विषय है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि अब जल्द ही समाज के सहयोग और नगर पालिका प्रशासन के समन्वय से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा और स्मारक का निर्माण किया जाएगा, साथ ही समाज के लोग भी इसमें स्वैच्छिक सहयोग दे सकते हैं।

Also Read This

SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  परचून की दुकान पर विवाद में

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिराबताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं

Read More »

गंगा घाट की बदहाली पर विश्व हिन्दू महासंघ का अल्टीमेटम, 5 दिन में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन करेगा आंदोलन

खतौली गंगा घाट की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी खतौली को ज्ञापन सौंपकर घाट पर फैली गंदगी, खुले में शौच तथा असामाजिक तत्वों द्वारा घाट की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने की शिकायत की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि खतौली गंगा घाट हिन्दू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन शाम को गंगा आरती आयोजित होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। इसे भी पढ़ें:  सिसौली से गूंजा प्राकृतिक खेती का संदेश, चार दिवसीय शिविर का समापनलेकिन वर्तमान समय में घाट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे श्रद्धालुओं को

Read More »

खतौली: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

खतौली क्षेत्र के रवापुरी सठेड़ी जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी में प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषा आधारित अंताक्षरी, पारंपरिक खेलों तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।समर कैंप प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर पूरी तरह उद्देश्यपूर्ण एवं सफल रहा। कैंप के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु विशेष सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने व्यक्तिगत रुचि लेकर कैंप संचालन में आने वाली सभी बाधाओं का निराकरण किया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का निरंतर

Read More »