गैर मुस्लिम स्कूलों की शिक्षा पद्धति पर टिप्पणी करने वाले मौलाना ने मांगी माफी

मदरसे में जलसे के दौरान की थी गैर-मुस्लिम स्कूलों के खिलाफ तकरीर, वीडियो जारी होने पर पुलिस ने की सख्ती

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में गैर-मुस्लिम संचालित स्कूलों में मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना मुमसाद ने अपना बयान वापस ले लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मौलाना मुमसाद ने पहले गैर-मुस्लिम संचालित स्कूलों और कॉलेजों में मुस्लिम बच्चों को पढ़ने के खिलाफ टिप्पणी की थी। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर गांव में एफडी इस्लामिया इंटर कॉलेज और मदरसा संचालित करने वाले मौलाना मुमसाद पर पुलिस जांच का दबाव बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए उसे वापस ले लिया। मौलाना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि हम राष्ट्रवादी हैं और देश की एकता के पक्षधर हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल किसी का भी होकृचाहे हिंदू संचालित हो या किसी अन्य समुदाय काकृउसमें पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मौलाना ने जोर देकर कहा कि हम सब एक हैं। समाज में एकता और भाईचारा ही हमारी ताकत है। किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।
मुजफ्फरनगर जनपद में पहले भी धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। मौलाना के शुरुआती बयान ने शिक्षा के अधिकार और सामाजिक सद्भाव पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि, उनके माफी मांगने और बयान वापस लेने के बाद अन्य संगठनों की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस बयान से किसी प्रकार की उकसावा या सामाजिक अशांति न फैले। मौलाना के इस यू-टर्न से यह संदेश गया है कि संवेदनशील मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियानइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रणमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »