डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तार

शातिर बदमाश शाहनवाज लुटेरा व डकैत प्रवृत्ति का अपराधी, विभिन्न थानों में 16 गंभीर मुकदमे दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मीरापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय बताया है।
सीओ जानसठ जानसठ रुपाली राव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 29/30 जनवरी 2026 की रात्रि को एक साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया। कुतुबपुर झाल क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग को और सघन कर दिया। कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके और नहर पटरी की ओर मुड़कर भुम्मा की दिशा में भागने लगे।

संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। सिंचाई विभाग कार्यालय के पास तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम बाल-बाल बची और बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त शहनवाज पुत्र सरफराज घायल हो गया। वहीं, दूसरे अभियुक्त नौमान पुत्र सरफराज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों में शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी ग्राम तिलौरा थाना मीरापुर का हिस्ट्रीशीटर, शातिर गौकश, लुटेरा व डकैत प्रवृत्ति का अपराधी। इसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित कुल 16 गंभीर मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। शाहनवाज के साथ ही पुलिस ने उसके साथी बदमाश नौमान पुत्र सरफराज निवासी ग्राम तिलौरा के विरुद्ध भी गैंगस्टर एक्ट एवं गोवध अधिनियम सहित गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमेन्द्र सिंह और मोहित कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और नवीन कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में कूड़ा फेंकने को लेकर बवाल, सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »

बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा- हिमाचल के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडन संस्कार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ

Read More »

रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

मेरठ- मेरठ में लूट के आरोपी को कथित रूप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ। लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को कथित रूप से रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में पुलिस विभाग के दो कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के

Read More »