दुष्कर्म से आहत नाबालिग ने खाया जहर, गंभीर

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना से पीड़ित एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 26 जनवरी की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अनुज सैनी किशोरी को बहला-फुसलाकर पशु बांधने के स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के परिवार को घटना की जानकारी होने पर किशोरी को उसके घर पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, अगले दिन सुबह होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी पक्ष से इस संबंध में बात की तो उन्हें सामाजिक बदनामी का हवाला देकर मामला दबाने का दबाव बनाया गया और कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसी मानसिक दबाव में किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि उपचार के दौरान हालत में कुछ सुधार आने के बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार देर रात सीओ पंकज लवानिया गांव पहुंचे और थाना प्रभारी निरीक्षक से जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने आज बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म, पाक्सो अधिनियम, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अनुज सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है

इसे भी पढ़ें:  ईरान के हमलों से दहला मिडिल-ईस्ट; आबू धाबी में एक की मौत, दुबई एयरपोर्ट बंद

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »