RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को नई धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले में नेतृत्व परिवर्तन किया है। पार्टी ने मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए संदीप मलिक की जगह पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, तरसपाल मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अपराध पर नकेल कसने को एसएसपी सख्त, कार्रवाई में तेजी के निर्देश

पार्टी संगठन से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर लिया गया है। संगठन का कहना है कि संजय राठी का लंबा राजनीतिक अनुभव और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाती है।

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सूत्रों के मुताबिक, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई दिशा और गति मिलेगी।

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »