किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्के

भाकियू (तोमर) ने जताया आक्रोश, 7 फरवरी को सीओ सदर कार्यालय का घेराव करने का ऐलान, चलेगा बेमियादी धरना

मुजफ्फरनगर। किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते हुए बड़ा आंदोलन घोषित किया है। यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में भाकियू (तोमर) ने सीओ सदर के बरला कार्यालय पर 7 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। यह आंदोलन थाना चरथावल क्षेत्र के एक पीड़ित किसान को न्याय न मिलने और पुलिस प्रशासन के कथित अड़ियल रवैये के विरोध में लिया गया है।
भाकियू तोमर के नेता अंकित गुर्जर ने बताया कि यदि समय रहते प्रशासन ने किसान की समस्या का समाधान नहीं किया, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मामला थाना चरथावल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक किसान ने आपसी सहमति और विधिसम्मत एग्रीमेंट के तहत एक जमीन का सौदा किया था। पीड़ित किसान ने तय शर्तों के अनुसार जमीन मालिक के खाते में अग्रिम धनराशि ट्रांसफर कर दी थी। शेष राशि के भुगतान के लिए दोनों पक्षों के बीच लगभग डेढ़ वर्ष का समय निर्धारित किया गया था।
किसान यूनियन का आरोप है कि जमीन मालिक ने लालच में आकर किए गए अनुबंध का उल्लंघन किया। तय समय सीमा से करीब आठ महीने पहले ही जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेच दिया गया। जब पीड़ित किसान को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई और उसने न्याय की गुहार लगाई, तो उसे लगातार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े। भाकियू (तोमर) के संगठन मंत्री आकिल राणा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सदर सीओ का रवैया शुरू से ही नकारात्मक और असहयोगात्मक रहा है। उन्होंने बताया कि सीओ ने चौकी इंचार्ज को पीड़ित किसान की मदद करने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, कथित तौर पर यह भी कहा गया कि मामले की जांच के लिए कोई भी राजस्व टीम मौके पर नहीं भेजी जाएगी। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित किसान को शीघ्र न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो 7 फरवरी 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस गिरफ्तारी: जिला बदर अभियुक्त पकड़ा गया

Also Read This

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद महावीर भगवान की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरे, श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार और एमबीडी चौक होते

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »

खतौली में लेखपाल पर गिरी गाज: एसडीएम ने किया सस्पेंड, अवैध कब्जे में लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर। खतौली के रतनपुरी क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल कुलदीप कुमार को कार्य में लापरवाही और अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। खतौली एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई नायब तहसीलदार खतौली और राजस्व निरीक्षक मंसूरपुर की आख्या के आधार पर की। एसडीएम के अनुसार, कुलदीप कुमार अनुशासनहीन और लापरवाह कर्मचारी हैं तथा क्षेत्र में निवास भी नहीं कर रहे थे। लेखपाल कुलदीप कुमार सस्पेंड: क्या है पूरा मामला आरोप है कि ग्राम रतनपुरी की भूमि खसरा संख्या 616म जो नवीन परती भूमि है, उसके एक हिस्से पर धर्मवती पत्नी भीम सिंह निवासी रतनपुरी द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक राड से

Read More »

मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम खेडी तगान में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहणमंसूरपुर मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार, वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद

Read More »