सोना-चांदी में अचानक पलटी बाज़ार की चाल, चांदी ₹25 हजार टूटी, सोना भी फिसला

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी निवेशकों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। कभी अचानक तेज उछाल, तो कभी जोरदार गिरावट—कीमती धातुओं का बाजार इस वक्त लगातार करवट बदल रहा है। अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को जहां सोने-चांदी के दाम तेजी से चढ़े थे, वहीं गुरुवार (5 फरवरी) को तस्वीर पूरी तरह उलट नजर आई।

गुरुवार को सर्राफा बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के भाव फिसलते दिखे। चांदी ने एक झटके में करीब 25 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की, जबकि सोना भी 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। अचानक आई इस गिरावट से बाजार में हलचल का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवत

इससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 फरवरी को सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन तेजी के रथ पर सवार थे। उस दिन चांदी के दाम बढ़कर लगभग 2.98 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे, वहीं सोना भी 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया था।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, दिल्ली–बागडोगरा विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 14,300 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई थी। इससे पहले चांदी 2.84 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव भी जोरदार उछाल के साथ 7,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,65,100 रुपये तक पहुंच गए थे। एक दिन पहले सोना 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये सभी दरें टैक्स सहित बताई गई थीं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों, मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्कता के चलते फिलहाल सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Also Read This

पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती, आम जनता को कितना फायदा

सरकार ने पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती करते हुए बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच उठाया गया है। भारत में इस फैसले का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखना बताया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं पर अचानक बढ़ती कीमतों का असर सीमित रहे। क्या है पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती का असर सरकार द्वारा की गई इस कटौती के बावजूद तुरंत कीमतों में गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। तेल कंपनियां कच्चे तेल की लागत और

Read More »

जम्मू-कश्मीर विधानसभा हंगामा: मोदी विरोध पर हाथापाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा हंगामा शुक्रवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। हालात इतने बिगड़ गए कि मार्शलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही सदन का माहौल तनावपूर्ण रहा और कुछ ही देर में यह तीखी राजनीतिक भिड़ंत में बदल गया। सदन में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘नरेंद्र मोदी हाय-हाय’ और ‘मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। इस पर भाजपा विधायक अपनी सीटों से उठ खड़े हुए और कड़ा विरोध जताया। जवाब में

Read More »

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातों से हड़कम्प

पैठ में पशु खरीदने पहुंचे पशु व्यापारी के 9 लाख उड़ाये, मीरापुर में चालक से कैंटर लूटकर बदमाश हुए फरार, पुलिस बता रही चोरी

Read More »

रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की अनुपस्थिति में यह संकल्प लिया

Read More »

आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रण

मुजफ्फरनगर में भगवान श्री बालाजी जन्मोत्सव की धूम, 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य स्वर्ण रथ शोभायात्रा

Read More »