शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमला

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में धारदार हथियार से किए कई वार, चाचा की हालत गंभीर, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने और उसकी मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता और चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी युवक शराब पीने का आदी है और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। शराब की मांग को लेकर हुए विवाद में युवक ने आवेश में आकर धारदार हथियार दरांती से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पिता के हाथ पर वार किया गया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  सभासद पर हमला-ममता के घर पड़ौसन ने बरसाये ईंट-पत्थर

एसएचओ सिखेडा ने बताया कि सोमवार की देर रात क्षेत्र के गांव मंदौड़ में 35 वर्षीय विनीत का अपने पिता ओमबीर के साथ शराब पीने और शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी विनीत ने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। यह देखकर घर पर मौजूद उसके चाचा महिपाल पुत्र हरफूल सिंह ने बीच बचाव कराते हुए विनीत को दूर किया तो गुस्साए विनीत ने घर में रखी दरांती से पिता और अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सिर पर वार होने के कारण महिपाल गंभीर रूप से घायल है। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां से गंभीर अवस्था में महिपाल को रैफर कर दिया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने घटना के सम्बंध में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक की उम्र करीब 35-36 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शराब के नशे और शराब की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने अपने ही परिजनों पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, वहीं गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च

Also Read This

धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शन

मंत्री ने सीई विनोद कुमार को फोन कर किया था एफआईआर दर्ज कराने से इंकार, कहा था-मुकदमा हुआ तो लट्ठ लेकर बैठ जाऊंगा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित

16 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया चयन, दवाइयां और चश्मे वितरित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 28 जून, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमें कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ

Read More »