यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था को नया स्वरूप देते हुए बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। बजट में 426 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ आउटसोर्स सेवा निगम के लिए 2223.84 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में इस वृद्धि को आगामी महीनों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई भर्ती प्रक्रिया अब एजेंसियों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के जरिए की जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों को तय मानदेय और सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब शहर बनकर निखरेगा पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ

अब तक प्रदेश में लाखों आउटसोर्स कर्मचारी अलग-अलग निजी एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत थे। समय पर वेतन न मिलना, मानदेय में कटौती और शासकीय सुविधाओं से वंचित रहना उनकी बड़ी शिकायतें थीं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद कंपनी एक्ट के तहत निगम का पंजीकरण किया जा चुका है। इसे गैर-लाभकारी संस्था के रूप में संचालित किया जाएगा। 2003 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमृता सोनी को इसका प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। निगम ने सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

आंकड़ों के अनुसार 2019-20 से 2026-27 के बीच आउटसोर्स निगम के बजट में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। इस बार 426 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह राशि न केवल नई नियुक्तियों बल्कि मौजूदा कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार, वेतन संरचना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी।

चर्चा है कि आने वाले समय में 20 से 50 हजार तक भर्तियों का दायरा बढ़ सकता है।

आउटसोर्स भर्ती में आरक्षण को लेकर पहले विपक्ष सरकार पर सवाल उठाता रहा है। अब निगम के जरिए होने वाली भर्तियों में स्पष्ट आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है:

  • अनुसूचित जाति (SC) – 21%
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 2%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 27%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 10%
इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

सरकार का दावा है कि इससे सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा।

कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

निगम के तहत भर्ती कर्मचारियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी:

  • न्यूनतम वेतन 16 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह
  • वेतन सीधे बैंक खाते में, बिना किसी कटौती के
  • पीएफ (प्रॉविडेंट फंड)
  • मेडिकल अवकाश और मातृत्व अवकाश
  • कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
  • तीन वर्ष का अनुबंध, बेहतर सेवा शर्तों के साथ

सरकार का मानना है कि पारदर्शी भुगतान प्रणाली से कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन में सुधार आएगा और शोषण की शिकायतें समाप्त होंगी।

Also Read This

शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More »

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »