मुजफ्फरनगर-खाली मकान में आधी रात फटा सिलेंडर, उड़ गई छत

शहर के मौहल्ला रामपुरी उत्तरी में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, सिलेंडर विस्फोट से घबरायेा लोग

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला रामपुरी उत्तरी के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक खाली निर्माणाधीन मकान में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई और सीमेंट की चादरों के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। इस विस्फोड के कारण लोगों में दहशत फैल गई।
मंगलवार रात करीब एक बजे शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में एक कच्चे मकान में आग लगने और सिलेंडर विस्फोट की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि मकान में रहने वाले मां-बेटा उस समय शहर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में विद्युत शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब एक बजे मकान से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
धमाके के कारण मकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सीमेंट की चादरों के टुकड़े आसपास बिखर गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि समीपवर्ती मकानों तक खतरा उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और आसपास के मकानों को सुरक्षित किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया तथा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त मकान में अमन और उसकी मां उषा निवास करते हैं। घटना के समय दोनों उज्जैन यात्रा पर गए हुए थे, जिस कारण मकान में ताला लगा होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आस पडौस के लोगों द्वारा अमन को फोन पर घटना के सम्बंध में जानकारी दी गई। अमन के कुछ रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में फरार जेई और एसएसओ गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »