कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

विभागीय योजनाओं की प्रगति, भावी रणनीति और विधानसभा के तारांकित प्रश्नों पर प्रभावी प्रस्तुति को लेकर मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने के लक्ष्य के मद्देनजर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की योजनाओं और रणनीतियों की गहन समीक्षा की गई। विभागीय कार्यों की प्रगति, आगामी कार्ययोजना और विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों की तैयारी पर विशेष फोकस किया गया।
उत्तर प्रदेश सचिवालय के मुख्य भवन लखनऊ में गुरुवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भावी रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए विभाग को ठोस और परिणामोन्मुख कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाए, ताकि लक्ष्यों की प्राप्ति समयबद्ध ढंग से हो सके। बैठक के दौरान विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्नों पर प्रभावी प्रस्तुति के लिए विस्तृत ब्रीफिंग (पूर्व जानकारी एवं दिशा-निर्देश) भी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे तथ्यों और आंकड़ों के साथ सटीक एवं स्पष्ट उत्तर तैयार रखें, जिससे सदन में विभाग का पक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सके।
इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, मिशन निदेशक पुलकित खरे, विशेष सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव मनोज वर्मा, अनुसचिव धर्मपाल पाण्डेय, अतिरिक्त निदेशक (प्रशिक्षण) राजेंद्र प्रसाद तथा संयुक्त निदेशक (यूपीएसडीएम) मयंक गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को प्रदेश में कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो युवाओं को सशक्त बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  PRAMOTION-पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम बने स्क्वाड्रन लीडर

Also Read This

महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर से निकली जागरूकता रैली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग उठी। 12 अप्रैल को लावड़ में भव्य समारोह आयोजित होगा।

Read More »

प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में निजी और पब्लिक स्कूलों की फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मुद्दा उठाया गया है। शिवसेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसमें प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। आरोप लगाया

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चौकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाइडर चौकी, थाना खतौली से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चौकी, थाना जानसठ तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी

Read More »

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला: सबूतों पर उठे सवाल, मिली राहत

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी देवेंद्र सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जिनसे यह साबित हो कि सेना से जुड़ी सामग्री वास्तव में पाकिस्तान के साथ साझा की गई थी। यह मामला मई 2025 का बताया गया है। आरोप था कि देवेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान तक पहुंचाया। मामले की सुनवाई जस्टिस विनोद एस भारद्वाज कर रहे थे। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पाया कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत

Read More »

बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

मुजफ्फरनगर चोरी का एक बड़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके से सामने आया है। यहां मोहम्मद चांद के घर से 12 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार खालापार इलाके में एक शादी समारोह में गया हुआ था। मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने नकदी तलाश की, लेकिन घर में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक,

Read More »

मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर सड़क किनारे रुके परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलनाज और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति राशिद घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों में यह हादसा रामपुर तिराहा क्षेत्र के पास बताया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इसे भी पढ़ें:  “हर कोई शंकराचार्य नहीं बन सकता…” विधानसभा में गरजे योगी, बोले – कानून से ऊपर कोई नहीं, मैं भी नहींखतौली के इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी और बेटे के साथ

Read More »