अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना भुगतान और बिजली दरों पर किसानों की आवाज उठाने को शामिल होंगे राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। 22 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की उपस्थिति रहेगी, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना भुगतान, बिजली दरों और भारत-अमेरिका कृषि समझौते के संभावित प्रभावों पर आवाज बुलंद की जाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि भारत अमेरिकी डील की सच्चाई किसानों तक पहुंचाने और किसानों से जुड़े मद्दों को उठाने के लिए यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बागपत-मुजफ्फरनगर के सीमावर्ती गांव सरोरा-नगवा कुटी में 22 फरवरी को एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई है। इसमें चार जिलों मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ के किसान हिस्से लेंगे। यह आंदोलन किसान और मजदूर के अधिकारों तथा अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है। लंबे समय से लंबित गन्ना भुगतान, बढ़ती बिजली दरें और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। जब तक एमएसपी को कानून का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित नहीं हो सकेगा।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने हालिया बयान में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई डील नहीं, बल्कि डिक्लरेशन है। उनके अनुसार यह घोषणा केंद्र सरकार द्वारा एकतरफा रूप से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के समझौते देश के कृषि क्षेत्र पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकते हैं और इस पर व्यापक राष्ट्रीय बहस की आवश्यकता है। टिकैत ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई इस घोषणा का विरोध जारी रहेगा और इस विषय पर पंचायतें व बैठकें निरंतर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने इसे वर्तमान समय का सबसे बड़ा प्रश्न बताते हुए किसानों से सजग रहने की अपील की।
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सरकार से मिलने वाले लाभ को लेने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन संघर्ष के समय एकजुट रहना अनिवार्य है। उनका कहना था कि यदि समाज संगठित रहेगा तो ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेगा। सरकार पर समाज को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार का इलाज ये ही समाज करेगा। बागपत बॉर्डर पर प्रस्तावित इस महापंचायत को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आसपास के जिलों से किसानों और मजदूर संगठनों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इसके लिए गांव गांव मीटिंग का दौर चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मोरना में किसान की हत्या से गांव में सनसनी

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाबउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »