बाबरी नाम पर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

बाबरी नाम पर मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका को शुक्रवार को शीर्ष न्यायालय ने खारिज कर दिया। याचिका में मांग की गई थी कि मस्जिद के नाम में ‘बाबरी’ शब्द के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। अदालत ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया।यह याचिका ऐसे समय में दाखिल की गई, जब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी नाम से मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है।

अदालत ने सुनवाई से किया इनकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि बाबर एक ‘आक्रमणकारी’ था, इसलिए उसके नाम पर किसी भी मस्जिद का निर्माण या नामकरण नहीं होना चाहिए। अदालत में यह भी दलील दी गई कि बाबर ने हिंदुओं को ‘गुलाम’ कहकर संबोधित किया था और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  शशि थरूर क्यों नाराज़ हैं? कोच्चि कार्यक्रम से उठा सियासी सवाल

मुर्शिदाबाद में निर्माण को लेकर विवाद बाबरी नाम पर मस्जिद को लेकर मुर्शिदाबाद में राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने यहां बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान किया है। 11 फरवरी को कबीर ने घोषणा की थी कि बेलडांगा के रेजिनगर में बनने वाली इस मस्जिद का निर्माण दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया था कि इसकी अनुमानित लागत लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये होगी। 11 एकड़ में बनेगी मस्जिद जानकारी के अनुसार, मस्जिद 11 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही है। इसमें करीब 12,000 लोगों के नमाज अदा करने की क्षमता होगी। कबीर ने कहा कि कई पक्षों के विरोध के बावजूद निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  रेत खनन की रंजिश बनी खूनी टकराव, भाजपा नेता सहित तीन की मौत

उन्होंने पिछले साल छह दिसंबर को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखी थी।1992 और 2019 के फैसले का संदर्भ अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचे को छह दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने ढहा दिया था। उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर 2019 को अपने फैसले में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण और मुसलमानों को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था। फिलहाल, बाबरी नाम पर मस्जिद को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस जारी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  रेत खनन की रंजिश बनी खूनी टकराव, भाजपा नेता सहित तीन की मौतपुलिस का कहना है कि आरोपी ने

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामदवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मानित

Read More »