भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद पुत्र आबिद निवासी खिवाई, थाना सरूरपुर, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहिद भैंस लूट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कर्मयोगी बाबू हरबंस लाल गोयल को दी गई पुष्पांजलि

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और भैंस लूट से संबंधित बताए गए 2,600 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मेरठ जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापन

Also Read This

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ अग्निकांडः मुजफ्फरनगर की लवप्रीत ने दिखाया गजब का साहसवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के लिए

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »