बिजली बकाएदारों का कनेक्शन काटने गई टीम के साथ किसान यूनियन नेता ने की अभद्रता, जेई को बंधक बनाने की धमकी
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक के गांव नरा में आज बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि वसूलने और बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जब,जई नीरज यादव अपनी टीम के साथ उपभोक्ताओं के अवैध केबल काटने शुरू किए, तभी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव एहसान त्यागी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि त्यागी ने जेई के साथ अभद्रता शुरू कर दी। गुस्से में उन्होंने विद्युत टीम को धमकी देते हुए कहा, ष्तुम लोग यहां से तुरंत निकल जाओ, नहीं तो तुम्हें बंधक बना लूंगा। नेता की धमकी से टीम में हड़कंप मच गया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वही जेई का कहना है कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को बता दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होने पर इसके लिए विधिक कार्रवाई की जायेगी।




