बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय, चारों जिलों के जिलाध्यक्ष भी किए पदमुक्त

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए देवीपाटन मंडल के चार जिलों की जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राज्य समन्वय समिति की संस्तुति के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से संगठन में व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भारतीय किसान यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश की राज्य समन्वय समिति (कोर्डिनेशन कमेटी) के निर्णय के आधार पर देवीपाटन मंडल के चार जनपदोंकृबहराईच, गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्तीकृकी जिला इकाइयों को भंग कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चारों जिलों में जिला संगठन के अध्यक्षों को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कदम संगठनात्मक सक्रियता और अनुशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया। संगठन का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और पुनर्संरचना आवश्यक थी। अब इन चारों जनपदों में संगठन की जिम्मेदारी राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी संभालेगी। यह कार्यकारिणी न केवल संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेगी, बल्कि यूनियन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
इस आदेश के साथ शीर्ष नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी कार्यक्रमों की योजना तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी अगले आदेश तक संबंधित जिलों में कार्य करती रहेगी। शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन चारों जिलों में शीघ्र ही नई इकाइयों का गठन किया जायेगा। इस निर्णय को संगठन के भीतर व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया की शुरुआत माना जा रहा है। यूनियन के जानकारों का मानना है कि यह कदम आगामी आंदोलनों और कार्यक्रमों को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  कार्तिक गंगा स्नान पर शिव चौक पहंुची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया खिचड़ी वितरण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों से लौटते किसान को मारी गोली, गंभीर घायलभाकियू

Read More »