लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी में सक्रिय अपराधियों को लेकर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। एसटीएफ की यूनिटों ने गिरोह के लिए काम करने वाले अपराधियों और उनसे जुड़े लोगों का विस्तृत डेटा बेस तैयार करना शुरू कर दिया है। हाल के खुलासों के बाद यह कवायद तेज कर दी गई है। संकेत हैं कि डेटा बेस तैयार होने के बाद ऐसे अपराधियों और उनके करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी: अलीगढ़, आगरा और हापुड़ पर फोकस

एसटीएफ की टीमें अलीगढ़ में भी सक्रिय हो गई हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि कौन से अपराधी दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय रहकर लॉरेंस गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। हाल में आगरा के कुछ शूटर पकड़े गए, जिन्होंने मुंबई में रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग की थी।
पिछले वर्ष हापुड़ में लॉरेंस गिरोह से जुड़े शूटर नवीन को मार गिराया गया था।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में पहली बार क्लाउड सीडिंग की तैयारी, आज ही ट्रायल संभव

मुनीर गैंग और पुराने अपराधियों की भी जांच

एसटीएफ अब मुनीर गैंग से जुड़े अपराधियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। मुनीर के जेल जाने और बाद में मारे जाने के बाद उसका गिरोह तितर-बितर हो गया था। दिल्ली में सक्रिय रहे मुनीर से जुड़े अपराधियों के तार लॉरेंस गिरोह से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है। इसमें एएमयू में शिक्षक दानिश राव की हत्या में फरार एक-एक लाख के इनामी नौशा बरला के शूटर भाई जुबैर, यासिर और फहद भी शामिल हैं। दिल्ली तिहाड़ में निरुद्ध मुनीर का राइट हैंड रहा आशुतोष मिश्रा भी जांच के दायरे में है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ के परिवार से मुजफ्फरनगर में धोखाधड़ी: दो बार बेच दिया मकान

करीबियों और नेटवर्क की निगरानी

एसटीएफ अधिकारी सूत्रों के अनुसार, जिन अपराधियों के नाम उजागर हुए हैं, उनके करीबियों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। कुछ आरोपी फिलहाल अलीगढ़ में भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी ने कहा कि संगठित अपराधियों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जेल में बंद अपराधियों की निगरानी भी लगातार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तार

ताबड़तोड़ कार्रवाई की तैयारी

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी है। डेटा बेस के आधार पर चिन्हित अपराधियों पर जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में सक्रिय इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एसटीएफ ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।

Also Read This

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब

Read More »

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »