IRCTC घोटाला केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर लगे आरोप, कोर्ट ने कहा– टेंडर साजिश में लालू की भूमिका थी

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाले से जुड़ी सुनवाई जारी है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव पर आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने माना कि इस घोटाले की साजिश लालू यादव की जानकारी और हस्तक्षेप में रची गई थी।

कोर्ट में लालू से सवाल-जवाब

सुनवाई के दौरान अदालत ने लालू यादव से पूछा— “क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं या मुकदमे का सामना करेंगे?”
इस पर लालू यादव ने जवाब दिया— “सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।”
इसी के साथ आज लैंड फॉर जॉब घोटाले (Land for Job Scam) की भी सुनवाई होनी है, जिसमें भी चार्ज फ्रेम किए जाएंगे। हालांकि, इस केस में लालू या तेजस्वी यादव की कोर्ट में मौजूदगी अनिवार्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवत

मामला क्या है?

यह पूरा मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। CBI के अनुसार, इस दौरान IRCTC के पुरी और रांची स्थित BNR होटलों के रखरखाव का ठेका नियमों के विरुद्ध जाकर सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। एजेंसी का आरोप है कि इस सौदे के बदले लालू परिवार को पटना में कीमती जमीन गिफ्ट के रूप में दी गई। इस केस में लालू परिवार के अलावा IRCTC के तत्कालीन जीएम वी.के. अस्थाना, आर.के. गोयल और सुजाता होटल्स के निदेशक विजय और विनय कोचर भी आरोपी हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिहार NDA सीट शेयरिंग: JDU 102, BJP 101, LJP(R) 20, हम और RLM को 10-10 सीटें मिलने की संभावना

CBI की जांच और खुलासे

CBI के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कोर्ट में कहा था कि रेलवे के पुरी और रांची होटल्स को लीज पर देने की योजना बनाई गई थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं। यह टेंडर विनय कोचर की कंपनी “सुजाता होटल्स” को दिया गया, जबकि प्रक्रिया का संचालन IRCTC के एमडी पी.के. गोयल ने किया था। 17 जुलाई 2017 को CBI ने लालू यादव समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और 12 ठिकानों पर छापेमारी की। CBI के मुताबिक, “2004 से 2009 के बीच” साजिश रची गई थी, जिसमें नौकरी देने से पहले ही जमीनें ट्रांसफर कर दी जाती थीं और कई मामलों में गिफ्ट डीड भी तैयार कर ली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

लैंड फॉर जॉब’ घोटाले का एंगल

CBI के चार्जशीट में दावा है कि लालू यादव के करीबी भल्ला यादव गांवों में जाकर लोगों से कहते थे कि अगर आप रेलवे में नौकरी चाहते हैं, तो अपनी जमीन लालू परिवार के नाम कर दीजिए। जिन लोगों ने जमीन ट्रांसफर की, उनका कहना है कि उन्हें नकद भुगतान किया गया था।

 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पद भी गया, बोलने की बारी भी? राघव चड्ढा ने AAP से पूछा सवालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चमोली: बादल फटा, 7 लोग लापतावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नालंदा मंदिर भगदड़ ने खोली व्यवस्था की पोल, 12

Read More »