भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां, एमडीए ने निर्मित कराएं हैं 224 आवास

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में शनिवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 224 आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपकर उन्हें औपचारिक रूप से गृह प्रवेश का अधिकार प्रदान किया गया। इस पहल से शहर के सैकड़ों परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार हुआ है।

मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर, मेरठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 224 आवासों की चाबियां पात्र लाभार्थियों को प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, निर्धन एवं पात्र परिवारों को पक्का, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में समग्र सुधार का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को छत उपलब्ध हो, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें। आवास योजना के तहत तैयार किए गए भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्मित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid022Xdm9GDn9mTojj7CxQT5AEkYxvUiDkmKv6QYvraCGg8GzPQ4ArjKkA5PGjtvZFbfl

लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब साकार हुआ है। चाबियां प्राप्त करने के बाद कई परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का वातावरण बना रहा। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए जा रहे ऐसे प्रयासों से प्रदेश में आवासहीन परिवारों को राहत मिल रही है और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी होती दिखाई दे रही हैं। प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भोपा रोड, बाईपास क्रॉसिंग में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 224 भवनों की लॉटरी 11 मार्च 2024 को हुई थी। शनिवार को इसमें चयनित 209 लाभार्थियों को प्राधिकरण कार्यालय परिसर में आवासों की चाबियाँ वितरित की गईं। समारोह में बोर्ड के नामित सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह और उद्योगपति कुशपुरी, योगेश बलियान, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव कुँवर बाहादुर सिंह तथा अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सैंकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विकास के लिए आठ निकायों को मिले 17.84 करोड़हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  फसल नुकसान मुआवजा: 24 घंटे में मदद, योगी सख्तहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »