मुजफ्फरनगर में डीएम ने बढ़ाई छुट्टी, अब सोमवार को ही खुलेंगे स्कूल

शनिवार 27 दिसम्बर को गुरू गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूलों में अवकाश को बढ़ा दिया है। अब सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

 

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 24 दिसम्बर के अवकाश की घोषणा की थी। 25 दिसम्बर को क्रिसमस का अवकाश रहा। नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश करने का ये ऑर्डर फिर जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि देर रात जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 26 दिसम्बर को भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा शनिवार 27 दिसम्बर को गुरू गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इसी को लेकर अब जनपद में रविवार तक अवकाश रहेगा और सोमवार को विद्यालय खुलेंगे।

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। जानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। जानकारी

Read More »