खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

खतौली स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाडा में चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक पिछले दस वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे पंडित मधुबन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय और भक्तिमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।  कार्यक्रम में विधान आमंत्रणकर्ता के रूप में राजीव जैन प्रेम विहार मुजफ्फरनगर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

मंडप उद्घाटन का सौभाग्य अमरचन्द सुनील जैन सराफ को प्राप्त हुआ, जबकि ध्वजारोहण शशांक सराफ परिवार द्वारा किया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य संदीप जैन, शशांक जैन टिम्बर परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य मंगल कलश की स्थापना विकास जैन आर्यन वेंकट हाल वालो द्वारा की गई। चारों दिशाओं के कोनों पर कलश स्थापना का कार्य शिल्पी जैन, बीना जैन, रजनी जैन, अंजू जैन ने संपन्न किया।

भक्तिमय वातावरण में हुआ गुणगान

विधान मंडप की मंगल क्रियाओं के पश्चात विधिवत विधान का आरंभ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से चन्द्रप्रभ भगवान का गुणगान किया और संगीतमय वातावरण में नृत्य कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।जिनवाणी विराजमान का सौभाग्य विनय जैन, रामकुमार जैन, संदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अष्ट मंगल द्रव्य और पांच मेरु की स्थापना भी की गई। रात्रि में डॉ नेमचंद जैन शास्त्री ने प्रवचन देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया। प्रश्न मंच में उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन कलपेन्द्र जैन ने किया।

इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार

आयोजन में हितेष जैन, राहुल पैकर्स, संजय जैन अनन्त वीर्य, राजकुमार जैन, मदन जैन, कमल जैन, अमित जैन, राहुल टिम्बर, जय भगवान जैन, संतोष जैन, सरिता जैन, सुनीता जैन, आयुषी जैन, शैलबाला जैन, रीतू जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

विधान के समापन पर भूषण लाल मुकेश जैन आढ़ती एवं प्रभा जैन पवन जैन प्रवक्ता परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस प्रकार खतौली में आयोजित चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण बनकर संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवाना

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तारईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश घायलआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से

Read More »