देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी.... दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो युवक ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य सफाई कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और सचिन को हमलावर से छुड़ाया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article