देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।

इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक: दौराला क्षेत्र में महिलाओं पर हमले की कोशिश, पुलिस ने ड्रोन से की तलाशी

रमजान और होली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से नगर में शक्ति प्रदर्शन किया।

 

 

सीओ अभितेष सिंह ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

देवबंद फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती

Share This Article