एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

वसुंधरा सुपर किंग्स की दमदार जीत, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रन से हराया, रितिक वत्स बने मैच के नायक

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच-6 में वसुंधरा सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रनों से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वसुंधरा सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। हर्षित भाटी ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आशीष बालियान ने 29 और पृथ्वी ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन 21 अतिरिक्त रनों ने स्कोर को मजबूत आधार दे दिया।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। वसुंधरा सुपर किंग्स के गेंदबाज रितिक वत्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए रितिक वत्स को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस मैच में वसुंधरा सुपर किंग्स 54 रन से विजयी रही।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी

मेडिकल मेवरिक्स ने आरपीएल राइडर्स को 49 रन से किया पराजित

एमपीएल-2 के मैच-7 में मेडिकल मेवरिक्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 49 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मेवरिक्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। यशु प्रधान ने 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वैभव त्यागी ने 36 और आदित्य शर्मा ने 37 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टीम को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएल राइडर्स की टीम 17.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ यादव ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। मेडिकल मेवरिक्स की ओर से यशु प्रधान ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। तालिब ने 2 विकेट, जबकि रविकांत, दिव्यांश रावत और आदित्य शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए यशु प्रधान को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ मेडिकल मेवरिक्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक सीट पर लहरायेगा भाजपा का परचम, श्रीचंद को जिताएंगे कार्यकर्ताः सुधीर सैनी

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »