रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहल

रालोद जिलाध्यक्ष और भाकियू नेत्री सहित कई नेताओं के खिलाफ दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की सीएम से मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ सोहनबीरी सहित अन्य पार्टी नेताओं पर दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की मांग प्रदेश की योगी सरकार तक औपचारिक रूप से पहुंच गई है। जयंत चौधरी की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के बाद इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपना पक्ष रखा और सपा व भाजपा की सरकारों में दर्ज हुए इन मुकदमों को वापस कराने की पहल की। इसे जिले के रालोद नेताओं के लिए एक बड़ी राहत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गठबंधन के बाद सीएम तक पहुंची बात, राजपाल बालियान के प्रयास की हो रही सराहना

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा से विधायक और यूपी विधानमंडल में रालोद दल के नेता राजपाल बालियान ने पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर रालोद एवं भाकियू के कुछ नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी का विशेषआग्रह किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के ही छपरौली विधायक अजय कुमार भी मौजूद रहे। पांच थानों में दर्ज इन कुल सात मुकदमों में छह केस सपा सरकार और एक मामला भाजपा की योगी सरकार के कार्यकाल में दर्ज हुए। इनमें एक मामला मंसूरपुर थाने में दर्ज हुआ, जो 21 साल से चल रहा है। इस थाने के चार मुकदमों को वापस कराने का प्रयास है।

21 साल से मुकदमों में फंसे हैं नेता, छह सपा और एक मुकदमा भाजपा की सरकार में हुआ दर्ज

राजपाल बालियान ने मुख्यमंत्री योगी को इन मुकदमों से सम्बंधित आग्रह के साथ अलग अलग चार प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार तथा वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में रालोद नेताओं, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और मंसूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों पर जो शासकीय मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। रालोद के विधानमंडल दल के नेता राजपाल ने बताया कि ये मुकदमे गन्ने के मूल्य निर्धारण, बकाया भुगतान और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर हुए प्रदर्शनों, चुनाव आचार संहिता तथा सड़क जाम की घटनाओं से संबंधित हैं। इन सभी मामलों में सरकार स्वयं वादी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारी

उनका कहना है कि किसानों और स्थानीय लोगों ने अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई थी, लेकिन उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। अब जबकि रालोद, भाजपा के साथ गठबंधन करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का घटक दल है, ऐसे में इन प्रकरणों की पुनर्समीक्षा अपेक्षित है। जिन प्रमुख लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं, उनमें अजित राठी, संजय राठी, सुधीर भारतीय, हरेंद्र शर्मा, अभिषेक चौधरी गुर्जर और सोहनवीरी देवी के साथ ही सैंकड़ों अज्ञात ग्रामीण शामिल हैं। इनमें अकेले सुधीर भारतीय के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। भाजपा सरकार के दौरान डीएवी कॉलेज में एक छात्र को प्रवेश न दिए जाने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा, 303 कंपनियों से मुलाकात

Also Read This

महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस, रद्द हो सकता आवंटन

महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी होने के बाद रांची में कानूनी हलचल तेज हो गई है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग की जांच शुरू की है। यदि समय पर जवाब नहीं दिया गया तो आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की जा सकती है। आवास बोर्ड का आरोप क्या है? आवास बोर्ड के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी को आवंटित भूखंड H/10A केवल आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवीहालांकि, बोर्ड का आरोप है कि वहां व्यावसायिक गतिविधि, यानी पैथोलॉजी लैब संचालित की जा

Read More »

नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूर

खतौली। नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति के साथ खतौली क्षेत्र में विकास कार्यों की एक नई कड़ी जुड़ गई है। खतौली विधायक मदन भैया के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार ने नावला गांव स्थित देवस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 77.86 लाख रुपए की मंजूरी दी है। प्रथम किस्त के रूप में 58.00 लाख रुपए की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवीकरीब डेढ़ वर्ष पूर्व नावला गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की आस्था को देखते हुए विधायक मदन भैया ने देवस्थान की अव्यवस्थाओं को दूर करने का आश्वासन दिया

Read More »

खतौली जैन स्थानक प्रवचन, साध्वी जी का आगमन

खतौली जैन स्थानक प्रवचन का शुभ अवसर धर्म नगरी खतौली को प्राप्त हुआ है। श्वेताम्बरी स्थानकवासी उप प्रवर्तिनी गुरु मां महा साध्वी श्री प्रियंका जी महाराज एवं जप तप साधिका महा साध्वी श्री सुकृति जी महाराज ठाणे 4 के साथ पैदल विहार करते हुए खतौली पहुंचीं। धर्म नगरी खतौली में जैन स्थानक पर उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्जआज के प्रवचन में साध्वी जी ने कहा कि मानव जीवन मिलना अत्यंत दुर्लभ है। इससे भी अधिक दुर्लभ संत दर्शन और प्रवचन सुनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मानव जीवन,

Read More »

जिले के पांच थानों में दर्ज हैं ये सात मुकदमे

मुजफ्फरनगर। रालोद विधायक राजपाल बालियान ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिन मुकदमों की वापसी के लिए आग्रह किया, उनमें थाना मंसूरपुर में ग्राम सोन्टा निवासी संजय राठी, जो वर्तमान में रालोद जिलाध्यक्ष हैं के खिलाफ धारा-147, 148, 188, 341, 283 आई0पी0सी0 व 7 सी0एल0 एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा सं0-633/2013, थाना मंसूरपुर में पंकज राठी आदि के खिलाफ राजनैतिक व चुनाव प्रचार से संबन्धित धारा-147, 149, 188, 341 आई०पी०सी० व 7 सी0 एल0 एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-59/2014,थाना मंसूरपुर में जितेन्द्र कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 332, 353, 117 एफ० आई०पी०सी० व 7 सी0एल0 एक्ट व 132, 134 बी0 135 ए0 135 डी0 के अन्तर्गत

Read More »

छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद: क्या बदलेगी रणनीति?

नई दिल्ली में आयोजित छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद में दोनों देशों ने आतंकवाद और संगठित अपराधों के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों और ब्रिटेन में सक्रिय भारत विरोधी समूहों की गतिविधियों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (सीमा प्रबंधन) राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडली ने किया। दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण वार्ता में शामिल रहे। इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवीभारत-ब्रिटेन गृह संवाद में किन मुद्दों पर

Read More »

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देवबंद। देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज पवित्र माह रमजान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दारुल उलूम देवबंद सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की युवा प्रतिभा को अब रोजगार मिलेगा अपने शहर मेंमस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। मस्जिदों के बाहर

Read More »