यूपी पुलिस होली छुट्टी रद्द, सभी जिलों में सतर्कता

यूपी पुलिस होली छुट्टी रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है। होली पर्व को देखते हुए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने 1 मार्च से 7 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

Contents
इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेज

यूपी पुलिस होली छुट्टी रद्द: डीजीपी का सख्त निर्देश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान पूर्ण पुलिस उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के तमाम जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीत

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की सतर्क निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। भ्रामक खबरों और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। यदि कहीं किसी तरह की अफवाह फैलाने की कोशिश होती है, तो उस पर तुरंत सख्त कदम उठाया जाएगा।

होलिका दहन स्थलों पर विशेष सुरक्षा

यूपी पुलिस होली छुट्टी रद्द करने के साथ ही होलिका दहन वाले स्थानों पर पहले से सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिन स्थानों पर पहले कोई विवाद हुआ हो, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि होली का पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए।  प्रदेशभर में पुलिस बल अलर्ट मोड पर रहेगा और हर स्थिति पर पैनी नजर रखेगा, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

इसे भी पढ़ें:  देश के नाराज कॉकरोच बदल सकते हैं सियासी समीकरणः राकेश टिकैत
Share This Article