खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्ट

खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व अभियान के तहत तीन नमूने लेकर जांच को भेजे, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। होली पर्व के मद्देनज़र आम लोगों को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खतौली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मिठाई की दुकानों से नमूने एकत्र किए गए तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खतौली क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान भूड़, खतौली स्थित राजपाल स्वीट्स से गुजिया का एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं चौपला, खतौली स्थित एनएसटी स्टॉल एंड स्वीट्स (स्टॉल एवं मिठाई भंडार) से बूंदी का लड्डू तथा गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन (मिठाई एवं नमकीन भंडार) से चमचम का एक-एक विधिक नमूना नियमानुसार लिया गया। इस प्रकार कुल तीन नमूने जांच हेतु सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजन

जांच के दौरान गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन में लगभग 30 किलोग्राम चमचम अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाई गई। साथ ही इसमें संदिग्ध एवं अखाद्य रंग के उपयोग की आशंका जताई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार उक्त मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट की गई मिठाई का अनुमानित मूल्य लगभग 7,500 रुपये बताया गया है। अधिकारियों ने संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने, मानक गुणवत्ता के रंगों एवं सामग्री का ही उपयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि मिलावट अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं पूनम कुमारी भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

इसे भी पढ़ें:  महिला सशक्तिकरण की दौड़ में दिखा महिला शक्ति का जोश

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »