मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

बुढ़ाना तहसील परिसर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तहसील परिसर के पीछे एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। युवक घर से ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को 19 वर्षीय युवक का शव तहसील के पीछे संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान अफसर खान (19) पुत्र नियामत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव सीमेंट के खंभे पर लगे लोहे के पाइप से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास ही एक पिट्ठू बैग भी मिला, जिसमें कपड़े और अन्य निजी सामान रखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक काम पर जाने के उद्देश्य से घर से निकला था।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रहे थे दो भाई, अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग और फिर....

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बुढाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई मुनव्वर ने बताया कि परिवार में आठ भाई हैं और अफसर सबसे छोटा था। सभी भाई ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्या

परिजनों के अनुसार अफसर रविवार दोपहर करीब तीन बजे काम के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह पुलिस के द्वारा फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। परिवार ने घटना को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। बुढ़ाना कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों के आने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम दृष्टया शव पर बाहरी चोट के कोई विशेष निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बारात में मिले बधाई के पैसे बांटने को लेकर बैंड मास्टरों में मारपीट

Also Read This

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा — लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट संकेत देकर प्रदेश भर के राशन डीलरों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे लाखों कोटेदारों के लिए यह ऐलान सुखद खबर बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण प्रणाली में आए बदलावों का श्रेय कोटेदारों की मेहनत और ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीनों के जरिए पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह कोटेदारों के सहयोग से

Read More »

बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्यासनी के पिता का 26 फरवरी को

Read More »

नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

नूर खान एयरबेस पर हमला कर अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हमला पाकिस्तान की हालिया हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया है। पिछले चार दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमइसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन

Read More »

उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायल

  उन्नाव यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई जबकि 31 यात्री घायल हो गए। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घटनाएं चालक को झपकी आने से बताई जा रही हैं। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात 12 बजे एक ट्रक किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत: 32 अंजुमनों ने किया मातम का ऐलान

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद वाराणसी का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के कार्यक्रम नहीं होंगे और समाज के लोग अपनी दुकानें बंद रखकर सामूहिक मातम मनाएंगे। शहर की 32 अंजुमनों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआओं का सिलसिला जारी है। मौलाना जफर हुसैनी ने कहा कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। लोग

Read More »