देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया।

इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम समाज के भाईयो से अपील ईद उल अज़हा पर साफ सफाई का रंखे विशेष ध्यान, शासन प्रशासन कि गाईड लाईन का करें पालन - चौधरी दानिश दिला

पैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और रेलवे रोड तक निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। गश्त का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

 देवबंद पुलिस पैदल मार्च के जरिए यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि आगामी दिनों में भी लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहे।

Share This Article