संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  वास्तविक लागत के आधार पर तय हो रबी फसलों का एमएसपीः धर्मेंद्र मलिक

उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों के अनुसार खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी के दामों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे प्रति बीघा उत्पादन लागत काफी अधिक हो गई है। किसानों ने बताया कि एक बीघा जमीन में औसतन 20 से 25 क्विंटल गन्ने का उत्पादन होता है। लेकिन वर्तमान मूल्य के आधार पर उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि यदि गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया गया तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की प्रेमिका ने फोन पर दिखाए नखरे, बागपत के प्रेमी ने खाया जहर

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से जल्द से जल्द गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर
Share This Article