मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी

मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में बालक-बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में होंगे मुकाबले, पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस चौहान करेंगे शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जनपद के युवाओं को खेल मंच उपलब्ध कराने और कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 मार्च को मुजफ्फरनगर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहलवानी का यह अखाड़ा संभल हिंसा के बाद यूपी पुलिस के आइकन बने ओलम्पियन एएसपी अनुज चौधरी सजा रहे हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के कई भार वर्गों में मुकाबले होंगे, जिनमें आसपास के जिलों के पहलवान भी भाग लेंगे। बालिकाओं की कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

ओलम्पियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में 8 मार्च को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बढेड़ी गेट के पास मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस डॉ. डीएस चौहान करेंगे। कार्यक्रम में ओलम्पियन और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की जानकारी सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी ने दी।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बालिकाओं के कुश्ती मुकाबले होंगे। बालिकाओं के लिए 50, 55, 56 और 62 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। बालक वर्ग में अंडर-12 के प्रतिभागियों के लिए 35, 40 और 45 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर-15 वर्ग के पहलवानों के लिए 48, 52, 57, 62 और 68 किलोग्राम तथा अंडर-17 वर्ग में 80 और 92 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों के भाग लेने की संभावना है। एएसपी अनुज चौधरी का पैतृक गांव बढेड़ी है। संभल हिंसा के बाद उनकी कार्यशैली के चलते वे यूपी पुलिस के एक प्रमुख चेहरे के रूप में भी चर्चित रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा आयोजित कराई जा रही यह कुश्ती प्रतियोगिता विशेष आकर्षण बन चुकी है, आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडे

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरनाजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को

Read More »