पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने लगे। इसी दौरान वहां रखे पुराल में आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उस समय परिवार के सदस्य और बच्चे मकान के अगले हिस्से में मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैत

 घटना के तुरंत बाद बिजेन्दर सैनी बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग ने तुरंत लाइन बंद कराई, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजेन्दर सैनी ने फोन पर खतौली के एक विभागीय अधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए लाइन हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी ने बिजेन्दर सैनी को यह कहते हुए फटकार लगाई कि मकान लाइन के नीचे बाद में बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्ज्वल की मौत पर जनाक्रोशः नेताओं ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग

अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि लाइन हटवानी है तो पहले लिखित शिकायत देनी होगी और बिजली एस्टीमेट जमा करना होगा, जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस जवाब से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।इस मामले में खतौली के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों ने विभाग को सूचना दिए बिना लाइन के नीचे मकान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत दी जाती है तो मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »