रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांच

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला का मामला सामने आया है। रविवार तड़के करीब पांच बजे कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास एसी कोच में यात्रा कर रहे आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया और किसी तरह हमलावरों से बच निकले।

इसे भी पढ़ें:  एल मेंचो मारा गया: 125 करोड़ का इनामी ढेर

घायल अवस्था में वह प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि वह शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी एसी बोगी के कोच एच-वन में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गए और जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए।

इसे भी पढ़ें:  UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 नियम बहाल

घटना के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश करार देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाल ही में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी थी। प्रयागराज जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला

उन्होंने कहा कि घायल आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देवआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12

Read More »