बिजोपुरा में चुनावी रंजिश में हिंसा, महिला प्रधान के बेटे व पौत्र सहित नौ नामजद

जिला बदर है आरोपी प्रधान पुत्र, आने वाले चुनाव में वोट देने का परिवार पर बनाया दबाव, विरोध करने पर साजिशन किया हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। होली के अगले दिन हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने महिला प्रधान के पुत्र विनय कुमार और उसके पौत्र समेत नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र सलेक चंद की तहरीर पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव की प्रधान दयावती का पुत्र विनय कुमार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ शराब तस्करी, हत्या तथा सरकारी कर्मचारी से मारपीट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। विनय कुमार को उसकी आपराधिक छवि और उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों को देखते हुए ही पुलिस द्वारा उसे जिला बदर भी किया जा चुका है। आरोप है कि आने वाले प्रधानी चुनाव को लेकर विनय कुमार लगातार पीड़ित अशोक कुमार और उनके परिवार पर अपनी माता के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक

पीड़ित के अनुसार तीन मार्च 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपने पुत्र प्रिंशुल उर्फ भानू और चचेरे भाई अनुज के साथ खेत से वापस गांव लौट रहा था। गांव के बाहर मंदिर के पास पहुंचने पर तीन कारों में सवार होकर आये आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इन कारों से उतरकर आए लोगों के साथ विनय कुमार भी था, सभी ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों, तलवार और तमंचों से हमला कर दिया। आरोप है कि विनय कुमार ने तलवार से प्रिंशुल उर्फ भानू पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जब अशोक कुमार और अनुज ने उसे बचाने का प्रयास किया तो अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी दौरान विनय के लड़के प्रांजुल उर्फ प्रज्जवल ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए।

इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांग

शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपियों ने फायरिंग करते हुए मौके से भागने की कोशिश की। बताया गया कि भागते समय आरोपियों की एक मर्सिडीज कार खेत में पलट गई, जिसमें सवार कुछ लोगों को चोटें भी आईं, लेकिन वे अन्य कारों में बैठकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंशुल उर्फ भानू को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छपार थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला प्रधान के पुत्र विनय कुमार, पौत्र प्रांजुल उर्फ प्रज्जवल, वीरेंद्र और हरेंद्र पुत्रगण सुनील, सुनील पुत्र जीवन सिंह, प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र रविन्द्र, अमित पुत्र अमरेश, आदेश पुत्र महेन्द्र और अमरेश पुत्र बलजोर समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो रहा था खेल

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौतइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट की चपेट

Read More »