कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, कई राज्यों में सप्लाई पर रोक

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद होने से देश के कई राज्यों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गैस किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है। हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई बाधित होने के बाद यह कदम उठाया गया है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में फिलहाल कॉमर्शियल गैस की सप्लाई रोक दी गई है।

कॉमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने से छोटे होटल, ढाबे और भोजनालय चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ गई है। व्यापारियों का कहना है कि गैस का कोई वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शादी-समारोह के मौसम के बीच गैस सप्लाई रुकने से कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है। सरकार ने गैस वितरण को नियंत्रित करने के लिए इसे चार श्रेणियों में बांट दिया है।

इसमें घरेलू रसोई गैस और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली गैस शामिल है। इनकी सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी। खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को लगभग 70 प्रतिशत गैस दी जाएगी, बशर्ते वे यह साबित करें कि गैस का उपयोग खाद उत्पादन में ही हुआ है। राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़े चाय कारखानों और अन्य बड़े उद्योगों को उनकी जरूरत की लगभग 80 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जाएगी। शहरों के गैस नेटवर्क से जुड़े छोटे कारखानों, होटल और रेस्टोरेंट को उनकी पिछली खपत के आधार पर लगभग 80 प्रतिशत गैस देने की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद बड़ा बदलाव, 100+ विधायक संभव

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एक ऐसा कानून है जो सरकार को जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित करने का अधिकार देता है। इस कानून के तहत अनाज, दाल, खाद्य तेल, दवाइयों या ईंधन जैसी चीजों की जमाखोरी रोकने के लिए व्यापारियों के लिए स्टॉक की सीमा तय की जा सकती है। उत्तर प्रदेश – कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर अघोषित रोक से होटल और ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में बुकिंग के चार-पांच दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। मध्य प्रदेश – होटल संचालकों का कहना है कि बढ़ी कीमत देने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा। शादी के मौसम में सप्लाई रोकने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।  राजस्थान – होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में होटल, मैरिज गार्डन और अन्य उद्योगों पर संकट बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ – डीलरों को शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के अलावा अन्य जगहों पर कॉमर्शियल सिलेंडर देने से मना किया गया है। महाराष्ट्र – मुंबई, पुणे और नागपुर में गैस की भारी कटौती की गई है। पुणे में गैस संकट के कारण नगर निगम ने गैस शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।  मुंबई में गैस की कमी से करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि हालात नहीं सुधरे तो आधे से ज्यादा होटल बंद हो सकते हैं।  पंजाब – यहां आठ मार्च से कॉमर्शियल और बड़े औद्योगिक सिलेंडरों का डिस्पैच रोक दिया गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना – इन राज्यों में भी कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग रोक दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

सरकार ने गैस संकट को देखते हुए कई कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन तेल कंपनियों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समिति बनाई है, पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया है, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद ही की जा सकेगी, डिलीवरी के समय ओटीपी और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला लगभग 167 किलोमीटर लंबा हॉर्मुज जलमार्ग भारत के लिए बेहद अहम है।दुनिया के करीब 20 प्रतिशत पेट्रोलियम की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 50 प्रतिशत कच्चा तेल और 54 प्रतिशत एलएनजी इसी मार्ग से मंगाता है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान विश्व गुरु टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद कतर ने अपने एलएनजी प्लांट का उत्पादन रोक दिया।  भारत अपनी जरूरत की लगभग 40 प्रतिशत एलएनजी कतर से आयात करता है। इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक के.एम. ठाकुर के अनुसार लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए।  सरकार अब अमेरिका जैसे देशों से वैकल्पिक गैस कार्गो मंगाने पर विचार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देश अपने आपात ऊर्जा भंडार से सप्लाई बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।

सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 913 रुपए में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपए थी। यह नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 फरवरी को 115 रुपए बढ़ाकर 1883 रुपए कर दिए गए थे।

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  Tarique Rahman Returns Bangladesh: 17 साल बाद वापसी, चुनावी समीकरण बदलेकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौतपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान विश्व गुरु टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवादबचना

Read More »