एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेता

फाइनल मैच में अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर कब्जाई ट्राफी, कुलदीप बने मैन आॅफ द मैच, ऋतुराज शर्मा रहे मैन आॅफ द सीरीज

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (एमपीएल-2) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमपीएल-2 का फाइनल मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। मैच में सिल्वरटन टाइगर्स ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर सिल्वरटन टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा वॉरियर्स की टीम 18.1 ओवर में 98 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। टीम की ओर से परवीन कुमार ने 21 रन और समीर चौधरी ने 17 रन बनाए। सिल्वरटन टाइगर्स के गेंदबाज कुलदीप कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से योनीत राजपूत 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋतुराज शर्मा ने 43 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए कुलदीप कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। टूनार्मेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शिवम चौधरी को बेस्ट बैट्समैन, कुलदीप कुमार को बेस्ट बॉलर और गेंद व बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज शर्मा को मैन आॅफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  प्रेम सम्बंध का अंतः सहारनपुर में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन आॅफ द मैच और बेस्ट बॉलर को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि मैन आॅफ द सीरीज को किसान ब्रिक्स की ओर से 11 हजार रुपये और लीड लैंड टूरिज्म की ओर से दुबई की चार दिन की यात्रा का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करते हैं। युवाओं की प्रतिभा को देखकर विश्वास होता है कि भविष्य में इनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना भी की।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी

पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्योगपति राकेश बिंदल, राजेश जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय शर्मा, अमित चौधरी, सुधीर शेरावत, संजय खेड़ा, अखिलेश गुप्ता, नवीन त्यागी, पुष्पेंद्र वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी भूपेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूनार्मेंट के सफल आयोजन में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष कुशल पाल, अरविंद भारद्वाज, इंद्र माथुर, डायरेक्टर संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरशद, रोहन त्यागी, कुमार गौरव, सिद्धार्थ और आकाश लूथरा सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।

Share This Article