संसद में उठा कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों के वेतन संकट का मुद्दा

महीनों से वेतन न मिलने से बढ़ी आर्थिक परेशानी, कृषि सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका

मुजफ्फरनगर। देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधरे और किसानों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित न हों।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम वित्त ने किया नगर पंचायत पुरकाजी के रैन बसेरे का निरीक्षण

सपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने संसद में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के कर्मचारियों को वेतन न मिलने की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश के कई कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि वेतन भुगतान में हो रही देरी का सीधा असर कर्मचारियों के मनोबल पर पड़ रहा है। आर्थिक अस्थिरता के कारण वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी क्षमता से नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इस स्थिति का प्रभाव कृषि विस्तार सेवाओं पर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों और प्रशिक्षण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि वहां कार्यरत कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिलेगा, तो किसानों तक आवश्यक जानकारी और सेवाएं समय पर पहुंचने में बाधा आ सकती है। सांसद ने सरकार से मांग की कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों के लिए नियमित व समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना था कि इससे न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि कृषि सेवाओं की निरंतरता भी बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवर पर लगाया रेप के प्रयास और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Also Read This

श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च से

मेहंदी उत्सव, भव्य संकीर्तन और विशेष दरबार होंगे आकर्षण, देशभर के भजन गायक करेंगे प्रस्तुति मुजफ्फरनगर। शहर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब श्याम प्रेमियों के सहयोग से तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन, संकीर्तन, विशेष दरबार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से कलाकार और संत भाग लेंगे। श्याम भक्तों द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च 2026, शनिवार से 23 मार्च 2026, सोमवार तक धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रमों की शुरुआत 21 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलीला भवन, मंडी कोतवाली के निकट

Read More »

नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

ऊर्जा राज्यमंत्री ने आईटीआई सभागार में मनाये जा रहे नवनिर्माण के नौ वर्ष समारोह में गिनाईं योगीराज की उपलब्धियां मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक नई प्रगति की दिशा तय की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश में समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग थीम के तहत नौ वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा तथा

Read More »

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »